Surya Gochar 2025: वृश्चिक संक्रांति की रात चुपचाप करले यह उपाय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Surya Gochar 2025: वृश्चिक संक्रांति की रात चुपचाप करले यह उपाय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य


Last Updated:

Vrishchak Sankranti 2021: कल वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. इस दिन अगर कुछ उपाय कर लिए जाए तो सूर्य की विशेष कृपा से धन-धन में वृद्धि होगी.

हिंदू धर्म में ग्रहों के हिसाब से राशि की गणना की जाती है. जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो शुभ और अशुभ परिणाम दोनों देता है. ग्रंथों में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है. इस साल 16 नवंबर को यानि कल सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है. शास्त्रों में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है.

उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार वृश्चिक संक्रांति के दिन विधि-विधान से भगवान सूर्य का पूजन किया जाता है. इस दिन भगवान सूर्य के पूजन से जीवन में खुशहाली आती है. इस दिन अगर पूजा-पाठ के साथ-साथ रात में कुछ विशेष उपाय किए कर लिए जाए तो, घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य बढ़ता है.

रात मे करे यह उपाय बदलेगी सोयी किस्मत 
भगवान सूर्य की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन रात को सूर्यास्त के बाद अपने घर के पूजा स्थान पर या तुलसी के पौधे के पास तिल के तेल का एक दीपक जलाना चाहिए. एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे भी जलाना चाहिए. इस उपाय को करने पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वो प्रसन्न होते हैं.

अगर आर्थिक तंगी बनी हुईं है. तो सोया हुआ भाग्य जगाने के लिए इस दिन रात में स्नान आदि के बाद लाल वस्त्र पहने, फिर घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर रखना चाहिए. फिर अगले दिन पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए. इस उपाय को करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है.

बहुत प्रयास के बाद भी कोई बाधा या संकट दूर नही हो रहा है तो, वृश्चिक संक्रांति की रात को पीपल के वृक्ष के पास जाकर जल अर्पित करना चाहिए. फिर उसकी सात परिक्रमा करनी चाहिए. इस उपाय को करने से जीवन की सभी बाधाएं और संकट दूर होते हैं

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

Surya Gochar 2025: वृश्चिक संक्रांति की रात चुपचाप करले यह उपाय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य



Source link