मंत्री बोलीं-जेखा-जेखा मोटाई चढ़ी है, हम ओखा कचरबो करब: VIDE0, राधा सिंह ने सफाई में कहा-बेटे को डांट रही थी, गलत संदर्भ में फैलाया गया – Singrauli News

मंत्री बोलीं-जेखा-जेखा मोटाई चढ़ी है, हम ओखा कचरबो करब:  VIDE0, राधा सिंह ने सफाई में कहा-बेटे को डांट रही थी, गलत संदर्भ में फैलाया गया – Singrauli News



फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते मंत्री का वीडियो सामने आया है।

मध्य प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह वह फोन पर बात करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं।

.

वीडियो में मंत्री राधा सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “जेखा जेखा मोटाई चढ़ी है हम ओखा कचरबो करब।”

लोगों ने शब्दों के चयन पर जताई आपत्ति

यह वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी है। मंत्री के इस बयान और उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के शब्दों के चयन पर आपत्ति जताई है।

मंत्री बोलीं-गलत संदर्भ में वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो पर जब पंचायत मंत्री राधा सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे निजी बातचीत बताया। राधा सिंह ने स्पष्ट किया कि वह अपने बेटे से बात कर रही थीं और उसे डांट रही थीं।

उन्होंने कहा, “मैं अपने बेटे से नाराज थी, उसी से बात कर रही थी। इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।”

बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल होने पहुंची थी

यह वीडियो उस समय रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है जब मंत्री राधा सिंह शनिवार को बैढ़न के कॉम्प्लेक्स स्थित राजीव परिसर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।

कार्यक्रम के दौरान या उसके तुरंत बाद हुई इस फोन कॉल को किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो पर विपक्ष ने साधा निशाना

कुछ ही समय में यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स में तेजी से फैल गया। बिरसा मुंडा जयंती का कार्यक्रम जहां जनजातीय समाज के उत्साह से भरा था, वहीं मंत्री का यह वीडियो आयोजन की अन्य गतिविधियों को पीछे छोड़ते हुए चर्चा का मुख्य केंद्र बन गया। विपक्ष ने भी इस वीडियो को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।



Source link