- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Shivraj Singh Chouhan | Madhya Pradesh Vidhan Sabha Assembly Session 2020: Shivraj Singh Chouhan, Other Minister Examined
भोपाल42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधानसभा सत्र के पहले कमलनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा।
- त्याग पत्र दिए जाने वाले विधायकों की सूचना सदन को दी गई
- धन विधेयक/विनियोग सदन में प्रस्तुत किया गया
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। अध्यक्ष ने सबसे पहले दिवंगतों के सम्मान में 5 मिनट का स्थगन करते हुए सत्र स्थगित कर दिया। इसके बाद सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री ने आदेशों पत्रों को पटल पर रखा। अध्यक्ष ने विधानसभा सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले विधायकों सदस्यों की सूचना सदन को दी।
वित्त मंत्री की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री ने उनका कार्य संपादित किया। सबसे पहले धन विधेयक विनियोग सदन में प्रस्तुत किया गया। इस पर कांग्रेस ने चर्चा कराने की मांग की, लेकिन सरकार ने मना कर दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश विनियाेग विधेयक 2020 पारित हो गया। संसदीय कार्य मंत्री ने समस्त विभागों को अनुदान मांगों के एक साथ प्रस्ताव प्रस्तुत किया। गोविंद सिंह मुख्य सचेतक कांग्रेस विधायक दल ने तथा नेता प्रतिपक्ष ने चर्चा कराने का अनुरोध किया। संसदीय कार्य मंत्री ने सर्वदलीय बैठक का उल्लेख किया। इन बिन्दुओं पर चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शरीर के तापमान की जांच कराते हुए।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा
0