बिहार की जनता चुनाव परिणाम से खुश नहीं है: चुनाव आयोग की मदद से ये परिणाम आए; इंदौर में आए राबर्ट वाड्रा ने कहा दोबारा चुनाव हो – Indore News

बिहार की जनता चुनाव परिणाम से खुश नहीं है:  चुनाव आयोग की मदद से ये परिणाम आए; इंदौर में आए राबर्ट वाड्रा ने कहा दोबारा चुनाव हो – Indore News



बिहार की जनता चुनाव परिणाम से खुश नहीं है। जो हुआ वो चुनाव आयोग के कारण हुआ। चुनाव आयोग की मदद से ये परिणाम आए और उससे कोई भी सहमत नहीं है। राहुल गांधी से सभी युवा जुड़ेंगे और लोकतंत्र के लिए आंदोलन करेंगे।

.

यह बात रविवार को इंदौर आए रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से कही। उन्होंने बिहार में दोबारा चुनाव करवाने की मांग की और कहा कि चुनाव हुए तो रिजल्ट पलटेगा। देश को बदलाव चाहिए। सरकार जो भी कर रही है भी गलत कर रही है। यह आज के यूथ को पसंद नहीं है। इसके लिए हम लड़ेंगे जिसके लिए शिव कि शक्ति चाहिए।

मैं उज्जैन आता हूं। मेरा भरोसा है कि इससे शिव की शक्ति मिलती हैं। मेरा धार्मिक दौरा पूरे देश में होता है और यहीं से शुरू होता है। वे दो दिवसीय मध्य प्रदेश धार्मिक यात्रा पर रहेंगे। 17 नवम्बर को उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन और नर्मदा स्नान, पूजन करेंगे।



Source link