भिंड शहर के युवाओं ने जिले में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को एक बड़ी बाइक रैली निकाली। यह रैली पीएम श्री एमजीएस कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लहार चुंगी पहुंची, जहां युवाओं ने कलेक्ट्रेट भवन प
.
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याएं गंभीर उन्होंने ने कहा कि भिंड जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और ट्रैफिक जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां हैं, जिन्हें दूर करना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है। रैली में शामिल युवाओं ने व्यवस्था सुधार को लेकर जिले के हर वर्ग की समस्याओं को उठाया और कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जनांदोलन किया जाएगा।
शहर में कई विकासकार्य अधूरे सोनू यादव ने बताया कि ज्ञापन में हाईवे चौड़ीकरण, मेडिकल कॉलेज निर्माण, सैनिक स्कूल स्थापना, नगरपालिका को निगम बनाने, ट्रैफिक सिस्टम सुधार, एयरपोर्ट निर्माण, पुस्तकालय व्यवस्था, अस्पताल सुधार, औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय रोजगार, श्रमिकों को न्याय, हर घर जल योजना में गड़बड़ी दूर करने, वनों से अतिक्रमण हटाने, गौशाला प्रबंधन, किसानों के मुआवजे, जर्जर भवनों में सुधार, अटेर को नगर पंचायत बनाने, ऊमरी को तहसील और नगर परिषद का दर्जा दिलाने सहित कई प्रमुख मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देते हुए
छात्रों की 26 प्रमुख मांगें
- एनएच-719 को जल्द सिक्स लेन बनाया जाए।
- मेडिकल कॉलेज के भूमि विवाद का समाधान कर निर्माण शुरू हो।
- सैनिक स्कूल भिंड मुख्यालय में स्थापित किया जाए।
- नगरपालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा लागू हो।
- शहर में जल निकासी और सड़क व्यवस्था सुधारी जाए।
- ट्रैफिक सिस्टम सुधारकर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएं।
- भिंड में एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए।
- हर तहसील में 200 सीटों की ई-लाइब्रेरी बने।
- जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं दूर हों और आधुनिक मशीनें बढ़ें।
- मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले।
- श्रमिकों को न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित हो।
- हर घर नल-जल योजना की जांच कर गड़बड़ियां खत्म हों।
- वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर मवेशियों के लिए सुविधा बने।
- पंचायतों की गौशालाएं सुधारकर सक्रिय की जाएं।
- किसानों को फसल नुकसान का पूरा मुआवजा मिले।
- अटेर कॉलेज के जर्जर भवन को बदलकर नया भवन बनाया जाए।
- अटेर को नगर पंचायत का दर्जा मिले।
- अटेर क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के संसाधन बढ़ाए जाएं।
- रमा पंचायत में सीएम राइज स्कूल का निर्माण हो।
- शहर में ढिडी-इटावा रोड पर सीएम राइज स्कूल बनाया जाए।
- एमजीएस कॉलेज भूमि पर सीएम राइज स्कूल न बनाया जाए।
- ऊमरी को तहसील का दर्जा दिया जाए।
- ऊमरी को नगर परिषद का दर्जा व कॉलेज की सुविधा मिले।
- लहार में छात्रावास का निर्माण हो।
- कुरथरा रोड और अंबेडकर नगर में जलभराव की समस्या दूर हो।
- अकोड़ा वार्ड-01 के जर्जर स्कूल भवन का नया निर्माण हो।
ये रैली हुए इस में मुख्य रूप से वीरू धनौलिया लहार, लाला भदौरिया अकोड़ा , अभिषेक मौर्य ,मनीष नागर, सत्यम पंडित उपस्थित रहे। रैली में शामिल युवाओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।