Bhopal News: भोपाल में होशंगाबाद रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब बालाघाट से इंदौर जा रही यात्री बस के पहिये अचानक निकल गए. घटना बावड़ियाकलां ब्रिज के पास हुई. हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई. पहिया निकलने के बाद बस बीच सड़क पर ही खड़ी रह गई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. यात्रियों ने बताया कि बस में तेज कंपन महसूस होते ही अचानक पहिया निकल गया. चालक ने तुरंत बस को नियंत्रित कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा. पुलिस और परिवहन विभाग मामले की जांच कर रहा है.