बुरहानपुर में शीतलहर के चलते स्कूल टाइम बदला: कलेक्टर ने सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश दिए – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में शीतलहर के चलते स्कूल टाइम बदला:  कलेक्टर ने सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश दिए – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर जिले में शीतलहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किए।

.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में शीतलहर से तापमान में गिरावट आई है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जिन स्कूलों का संचालन सुबह की पाली में होता है, वे अब आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे से संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी ने बताया कि जिन स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से पहले था, शीतलहर के कारण उनका समय अब सुबह 9 बजे कर दिया गया है।



Source link