हरदा में डॉक्टर का बेटा MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार: जेब से 2.61 ग्राम MD पाउडर बरामद हुआ – Harda News

हरदा में डॉक्टर का बेटा MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:  जेब से 2.61 ग्राम MD पाउडर बरामद हुआ – Harda News



हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात को रन्हाई रोड पर भाटपरेटिया तिराहे से आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से 2.61 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ।

.

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस एक पुराने मामले के आरोपी की तलाश में निकली थी। इसी दौरान भाटपरेटिया तिराहे पर एक व्यक्ति स्कूटी लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला।

पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पंकेश पिता बनबारी लाल झंवर (38) बताया, जो बड़े पोस्ट ऑफिस के सामने का निवासी है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 2.61 ग्राम एमडी पाउडर मिला।

आरोपी पंकेश ने पुलिस को बताया कि उसने यह एमडी शिवम वाटिका निवासी एक युवक से खरीदी थी। पुलिस अब इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

फिलहाल, पंकेश को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता एक निजी चिकित्सक हैं।



Source link