कल से शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा: तीन घंटे में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर सकेंगे, किराया 5000 से 6500 रुपए – Ujjain News

कल से शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा:  तीन घंटे में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर सकेंगे, किराया 5000 से 6500 रुपए – Ujjain News


पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन गुरुवार से शुरू हो रहा है। उज्जैन, इंदौर, ओंकारेश्वर के बीच शुरू होने वाली हवाई सेवा से भगवान शिव के भक्त कम समय में एक साथ दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को 5000 से 6500 रुपए तक

.

पहले दिन इंदौर व उज्जैन के बीच सेवा संचालित होगी। इसके लिए उज्जैन पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर उतरने की मंजूरी दे दी गई है। श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के जरिए सिर्फ तीन घंटे में श्री महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे।

6 सीटर हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा करने के लिए एक से दूसरे शहर के बीच प्रति यात्री को 5000 से 6500 रुपए तक खर्च करना होंगे। हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार व गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन रहेगी। हेलीकॉप्टर में यात्रा सुविधा के लिए ऑनलाइन फ्लाइट बुक की जा सकती है। फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी और बुकिंग के लिए https// www.flyola.in/और https//air.irctc.co.in/ flyola वेब साइट का उपयोग कर सकते हैं।

हेलीकॉप्टर सेवा का टाइम-टेबल

ये खबर भी पढ़िए…

MP में अब हेलिकॉप्टर सेवा…भोपाल से पचमढ़ी ₹5000 में

मध्यप्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी हो या कान्हा, बांधवगढ़-STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) और दोनों ज्योतिर्लिंग। यहां पर आप सड़क या ट्रेन से ही नहीं, आसमान में उड़कर भी पहुंच सकेंगे। 20 नवंबर से प्रदेश में पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा की नियमित उड़ानें शुरू हो रही हैं। इसके बाद भोपाल से 5 हजार रुपए में पचमढ़ी जा सकेंगे, जबकि इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी सिर्फ 25 मिनट में तय हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link