हादसे के बाद कंटेनर नीचे उतर गया।
नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज बैतूल नेशनल हाइवे फोरलेन पर बुधवार रात को तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। सरिए से भरे कंटेनर की रफ्तार इतनी थी कि दोनों गाड़ियां सड़क से 15 फीट नीचे उतरकर खेत में चली गईं। भीषण हादसे में ट्रैक
.
घटना बुधवार रात करीब 8 बजे फोरलेन पर पुराने ग्रीन पार्क ढाबे के पास की है। कंटेनर का ड्राइवर और हेल्पर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही देहात थाना से एएसआई सुखनंद नर्रे, दिनेश मेहरा और डॉयल 112 स्टॉफ मौके पर पहुंचा। घायल और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक पिता धनीराम पासी (32), घायल ड्राइवर सागर पासी और रामसिंह पासी सभी निवासी बांद्राभान है। जो बमनगांव से मिट्टी का खाद लेकर बांद्राभान की ओर जा रहे थे।
एक कंटेनर जिसमें सरिए भरा था। जो बैतूल की ओर जा रहा था। कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी। जिसने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी। रफ्तार अधिक होने से कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों नीचे उतर गए। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे दीपक की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर सागर और रामसिंह घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम किया। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

घायल का जिला अस्पताल में उपचार हुआ। फिर परिजन निजी अस्पताल ले गए।