Last Updated:
Burhanpur News: नेपाल से आए दुकानदारों ने लोकल 18 से कहा कि नेपाल की साल मात्र ₹200 से मिल रही है. यहां पर ₹600 तक साल मिल रही है.जो काफी गर्म होती है. हमारे कपड़े की खासियत होती है कि यह ब्रांडेड कपड़ा होता है. बड़ा गर्म होता है सालों साल फटाता नहीं है
मध्यप्रेश के बुरहानपुर जिले के बस स्टैंड क्षेत्र में नेपाली शाल का बाजार लगा हुआ हैं. यहां पर मात्र 200 रुपए में गर्म शाल मिल रही हैं. जिसे लोग खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. दुकान संचालक का कहना हैं कि यह बाजार 20 साल पुराना है. यहां पर 2 दर्जन से अधिक दुकानें लगी हुई हैं. यहां पर जिले से लेकर तो महाराष्ट्र के लोग भी खरीदी करने आ रहे हैं. इस कपड़ों की खासियत होती हैं कि यह काफी गर्म होते हैं. इस लिए लोग काफी पसंद करते हैं.
दुकानदारों ने दी जानकारी
नेपाल से आए दुकानदारों ने लोकल 18 से कहा कि नेपाल की साल मात्र ₹200 से मिल रही है. यहां पर ₹600 तक साल मिल रही है.जो काफी गर्म होती है. हमारे कपड़े की खासियत होती है कि यह ब्रांडेड कपड़ा होता है. बड़ा गर्म होता है सालों साल फटाता नहीं है लोग इसको पहनना काफी पसंद करते हैं. यह खराब नहीं होता है और बहुत सस्ता मिलने के कारण लोग यहीं पर खरीदी करने के आते हैं. सुबह 10:00 बजे से लेकर तो रात के 9:00 बजे तक इस बाजार में लोगों की भीड़ देखने के लिए मिलती है. यह बाजार 3 महीने तक लगता है जहां पर लोग खरीदी करने के लिए आते हैं. यह बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाला बाजार है.
महाराष्ट्र के लोग भी पहुंचते हैं खरीदी के लिए
इस बाजार में महाराष्ट्र के लोग भी खरीदी करने के लिए आते हैं. महाराष्ट्र से आए कमलेश का कहना है. यह बाजार इसलिए खास होता है. यह बाजार में गर्म साल मिलती है. मात्र ₹200 में मिल रही है इसलिए हम भी खरीदी करने के लिए आते हैं. यह एक साल चार से पांच साल निकाल देती है. हमारे द्वारा 2 साल पहले भी एक साल खरीदी गई थी जो आज भी चल रही है. ठंड के दिनों में महिलाएं सबसे अधिक साल ओढ़ना पसंद करती है इसलिए इसकी बिक्री और भी बढ़ती जा रही है.