झाबुआ में निलंबन के अगले दिन शिक्षक की मौत: बीएलओ ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप; परिवार बोला- सस्पेंड के बाद से तनाव में थे – alirajpur News

झाबुआ में निलंबन के अगले दिन शिक्षक की मौत:  बीएलओ ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप; परिवार बोला- सस्पेंड के बाद से तनाव में थे – alirajpur News


आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम सोलिया में एक शिक्षक की निलंबन के अगले दिन ही मौत हो गई। भुवान सिंह चौहान शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्यरत थे। उन्हें मंगलवार को झाबुआ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ (SIR) कार्य में लापरवाही के आरोप में नि

.

परिवार के सदस्यों के अनुसार, निलंबन आदेश मिलने के बाद भुवान सिंह चौहान काफी तनाव में थे। उन्होंने रात भर खाना नहीं खाया और सो नहीं पाए। बुधवार को उन्हें अचानक चक्कर आए और वे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साथी बीएलओ ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की

भुवान सिंह चौहान उदयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सोलिया स्थित बाबा देव फलिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त, वे बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। उनकी ड्यूटी झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में लगी थी।

साथी बीएलओ ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि एसआईआर सर्वेक्षण, मतदाता सूची अपडेट, घर-घर सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टियां और लगातार बदलते निर्देशों के कारण शिक्षक बीएलओ का कार्य अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्हें इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए न तो कोई सहायक मिलता है और न ही कोई विशेष राहत।

निलंबन आदेश में भुवान सिंह चौहान पर आरोप था कि उनके कार्य की प्रगति धीमी थी, सत्यापन रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी गई थी और निर्वाचन निर्देशों के पालन में देरी हुई थी। उदयगढ़ जनपद पंचायत की 40 ग्राम पंचायतों में से 17 झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में आती हैं, जिनमें सोलिया ग्राम पंचायत भी शामिल है।



Source link