On the first day, out of 1700, 60 students reached the school, 16 rooms were sanitized | पहले दिन 1700 में से 60 छात्र छात्राएं पहुंचीं स्कूल, 16 कमरों को कराया सैनिटाइज

On the first day, out of 1700, 60 students reached the school, 16 rooms were sanitized | पहले दिन 1700 में से 60 छात्र छात्राएं पहुंचीं स्कूल, 16 कमरों को कराया सैनिटाइज


गंजबासौदाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शासन के निर्देश पर सोमवार से सरकारी स्कूल खुल गए। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1700 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 60 उपस्थिति दर्ज कराने आए। स्कूल खुलने से पहले 16 कमरों में सैनिटाइज कराया गया। प्राचार्य ज्ञान प्रकाश भार्गव ने बताया कि पहला दिन था इसलिए छात्र छात्राएं कम आए लेकिन जैसे-जैसे विद्यार्थियों को पता चलेगा उनकी उपस्थिति बढ़ेगी। इधर स्कूल ने भी छात्रों की संख्या को देखते हुए और प्रशासनिक गाइड लाइन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल शुरू होने से पहले रोज सैनिटाइजेशन होगा।

इसके लिए छिड़काव मशीनें खरीदी गई है। दो चरणों में पढ़ाई कर समय निश्चित किया गया है। इससे एक कमरे में 50 से ज्यादा छात्र न बैठ सकें। कक्षा में प्रवेश से पहले हाथ धोना, सैनिटाइज करना मास्क बांधना जरूरी किया गया है। छात्रों पढ़ाई की गतिविधियों को ध्यान रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है।

0



Source link