बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा, एक की मौत: कंटेनर ने गन्ने से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर – Betul News

बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा, एक की मौत:  कंटेनर ने गन्ने से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर – Betul News




बैतूल-नागपुर फोरलेन पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परतापुर में सापना जलाशय के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। चालक का शव भी क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक का एक हाथ गन्ने में दबा हुआ था, जिसे निकालने के लिए पुलिस कर्मियों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कंटेनर चालक को मामूली चोटें आईं
यह हादसा बैतूल-नागपुर हाईवे पर मुलताई की ओर से आने वाली लेन पर हुआ। बताया गया है कि हादसे के समय दूसरी लेन पर कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। जिससे हादसा और बढ़ा हु टीआई धुर्वे के अनुसार, कंटेनर चालक को भी चोटें आई हैं और उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने इस स्थान को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताया है, जिसके बाद यहां जल्द ही सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की बात कही गई है।



Source link