Last Updated:
Sneh Rana reveals Haranpreet Kaur’s Bhangra dance: स्नेह राणा ने न्यूज 18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि कैसे विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम ने ट्रॉफी उठाने से पहले भांगड़ा का प्लान किया था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर ने विश्व कप ट्रॉफी जीतने के 19 दिन बाद खुलासा किया कि लगातार तीन मैच हारने के बाद भी टीम का हौसला पस्त नहीं हुआ था.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा ने विश्व कप जीतने के बाद 19 दिन बाद खुलासा किया है कि कैप्टन हरमनप्रीत कौर का भांगड़ा पहले से प्लान था. भारत ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. राणा ने बताया कि लगातार तीन हार के बावजूद टीम के हौसले बुलंद थे और भारतीय टीम की नजर ट्रॉफी पर थी. उन्होंने बताया कि ड्रेसिंगरूम में हम सभी हमेशा यही बात करते थे कि कुछ भी हो जाए इस बार ट्रॉफी को हाथ से जाने नहीं देना है. भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में विश्व विजेता बनकर इतिहास रच दिया.
न्यूज 18 इंडिया से एक्सलूसिव बातचीत में स्नेह राणा (Sneh Rana) ने बताया कि कैसे टीम ने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा. राणा ने कहा, ‘विश्व कप के ग्रुप मैच में लगातार तीन मैच हारने के बाद हमारी जमकर आलोचना हो रही थी. लेकिन हमारे हौसले इतने बुलंद थे कि हमने बाहरी शोर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. हमारे माइंड में सिर्फ एक ही टारगेट था कि हमें ट्रॉफी उठानी है. और हम उसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे थे.’ स्नेह ने कहा कि कैप्टन हरमनप्रीत कौर ज्यादा एग्रेसिव नहीं हैं क्योंकि ये उनका नेचर है.सभी का अपना अलग अलग नेचर होता है.
स्नेह राणा का हरमनप्रीत कौर के भांगड़ा सेलिब्रेशन पर बड़ा खुलासा.
‘ड्रेसिंग रूम में इंप्रूवमेंट की बात हो रही थी’
स्नेह राणा देहरादून रेलवे स्टेशन में टीटीआई पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह रेलवे टीम से खेलती भी थीं. उन्होंने कहा, ‘ड्रेसिंग रूम में हम एक यूनिट की तरह बैठते हैं और साथ में हम इसपर चर्चा करते हैं कि हम अपने गेम में क्या इंप्रूव कर सकते हैं. कहां पर हमने गलती की उसके बारे में चर्चा करते थे.’ यह पूछने पर कि ड्रेसिंग रूम में स्नेह राणा का बेस्ट फ्रेंड कौन है. इसपर राणा ने आगे कहा कि सही में बताउं तो मेरे सभी दोस्त हैं. मेरी सबसे नजदीकी फ्रेंड है वो मेघना सिंह है जो अभी मेरे साथ है. बाकी टीम के सभी मेंबर मेरी अच्छी फ्रेंड हैं जिनसे मैं सभी कुछ बारे में चर्चा करती हूं.
‘हमने कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था’
स्नेह राणा ने कहा कि हम सभी ने यह प्लानिंग की थी कि जब ट्रॉफी उठाने जाएंगे तो हम अपना कुछ अलग सेलिब्रेशन करेंगे.राणा ने बताया कि मेंस क्रिकेट में हमने देखा था कि वो लोग सेलिब्रेट करते हैं इसलिए हमने भी सोचा कि हम कुछ अलग सेलिब्रेशन करेंगे. जब इसकी प्लानिंग हुई थी उस समय मैं, जेमिमा और हरमनप्रीत कौर भी थीं. हरमनप्रीत कौर विश्व विजेता ट्रॉफी उठाने से पहले जय शाह के सामने स्टेज पर भांगड़ा करते हुए पहुंचीं थीं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें