How To make Soft Roti: अगर आपकी रोटियां कितनी भी कोशिश करने के बाद भी सख्त या सूखी बन जाती हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. बुरहानपुर के एक्सपर्ट हलवाई निलेश महाजन ने लोकल 18 से बातचीत में रेस्टोरेंट जैसी मुलायम और सॉफ्ट रोटियां बनाने के 5 आसान-असरदार टिप्स बताए हैं. उनका कहना है कि परफेक्ट रोटी बनाने की शुरुआत अच्छे आटे और सही गूंथने की तकनीक से होती है. इसके साथ ही पानी का सही इस्तेमाल, आटे को आराम देना और बेलने का तरीका भी रोटी की क्वालिटी बदल सकता है. इन आसान टिप्स को अपनाने के बाद आपकी रोटियां न फटेंगी और न ही कड़क बनेंगी, बल्कि नरम, सॉफ्ट बनेंगी जैसी होटल में मिलती हैं.