Last Updated:
Gardening Tips: अगर आप फूलदार पौधे लगाने के शौकीन हैं. लेकिन बढ़ती ठंड की वज़ह से फूलदार पौधे मुरझा रहे हैं तो हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपके पौधे खिल उठेंगे.
सर्दी का मौसम आते ही बागवानी के शौकीनों की चिंता बढ़ जाती है, फूलों के नाजुक पौधों को विशेष ध्यान देना होता है. क्योंकि ठंडी हवाएं और पाला इन पौधों की जड़ों और कलियों को कमजोर कर देते हैं, जिससे पत्तों का झड़ना और फूलों का न खिलना एक आम समस्या बन जाती है.

कड़ाके की ठंड में लोगों के फूलदार पौधे मुरझा जाते हैं, जिसके बाद उन्हें हर साल नए पौधे खरीदने पड़ते हैं. इस समस्या के समाधान और घरों में लगे फूलों के पौधों को सर्दी में सुरक्षित रखने के लिए हम आपको कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं.

फूलों वाले पौधों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें धूप मिलना बेहद आवश्यक है. क्योंकि सर्दियों की हल्की धूप पौधों के विकास और फूल खिलने के लिए संजीवनी का काम करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पौधों को ऐसी जगह रखें, जहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में रोशनी मिल सके. छत या बालकनी का वह हिस्सा जहां सीधी और लंबी अवधि की रोशनी आती हो, इन पौधों को रखने के लिए सबसे उत्तम विकल्प हो सकता है.

ठंड के दिनों में पौधों को पानी देने के तरीके पर विशेष ध्यान देना चाहिए. नमी जल्दी नहीं उड़ती, इसलिए पौधों को केवल एक वक्त ही पानी दें.

सबसे महत्वपूर्ण है पानी देने की तकनीक, जो अक्सर लोग गलत तरीके से करते हैं. पौधों को पानी देने का तरीका सीधा जड़ों में बूंद-बूंद करके नहीं होना चाहिए.

अगर एक फीट का पौधा है, तो पौधों को लगभग तीन फीट ऊपर से झरने (शॉवर) के रूप में पानी देना चाहिए. इससे पौधे को एक प्राकृतिक अनुभव मिलता है. पत्तियां भी साफ होती हैं और जड़ें ज्यादा गीली होने से बची रहती हैं. जड़ों को अत्यधिक गीलापन सर्दियों में पौधों के मुरझाने का मुख्य कारण बनता है.

अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं तो निश्चित ही आपको इसका फायदा मिलेगा. इन टिप्स को अगर आप ठंड के मौसम में अपनाते हैं तो आप अपने फूलदार पौधे को मुरझाने से बचा सकते हैं.