एशेज का पहला टेस्ट 2 दिन में खत्म, पिच की गलती या खतरनाक गेंदबाजी

एशेज का पहला टेस्ट 2 दिन में खत्म, पिच की गलती या खतरनाक गेंदबाजी


Last Updated:

Fast bowlers shine in perth test match aus vs eng ashes: एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गया. पर्थ में खेले गए इस टेस्ट मैच में पहले दिन जहां गेंदबाजों का बोलबाला रहा वहीं दूसरे दिन भी गेंदबाजों के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड छाए रहे.हेड की धुआंधार शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. इस टेस्ट मैच में पहले दिन जहां 19 विकेट गिरे वहीं दूसरे दिन कुल 13 विकेट गिरे. कुल मिलाकर इस मैच में बल्लेबाजों पर गेंदबाजों ने राज किया.

मिचेल स्टार्क ने पहले टेस्ट में 10 विकेट लिए.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को दो दिन में हरा दिया. टेस्ट मैच के पहले दिन 19 विकेट गिरे वहीं दूसरे दिन भी कमोबेश वही हाल रहा. पर्थ स्टेडियम में दूसरे दिन के खेल में 13 विकेट गिरे. मजे की बात ये रही कि सभी विकेट तेज गेंदबाजों की झोली में गए. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 विकेट लिए वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे. दो दिन में खत्म हुए इस टेस्ट मैच के बाद सवाल उठता है कि पिच की गलती थी या खतरनाक बॉलिंग की वजह से यह मैच दो दिन में खत्म हुआ. यह जांच का विषय है. हालांकि पर्थ की पिच दुनिया की सबसे तेज पिचों में से एक है जहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होती है. यह विकेट तेज गेंदबाजों को खूब रास आती है.

पर्थ के इस विकेट पर पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे थे. वहीं दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तीन जबकि इंग्लैंड के पूरे 10 विकेट गिरे. स्टार्क ने ऐसा कहर बरपाया कि मेहमान इंग्लैंड दोनों पारियों में संभल नहीं पाया. पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले स्टार्क ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पिच की बात करें तो इसी विकेट पर पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी वहीं ओली पोप चार रन से अपनी हाफ सेंचुरी चूक गए थे. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक के करीब नहीं पहुंच पाया था.

मिचेल स्टार्क ने पहले टेस्ट में 10 विकेट लिए.

हेड और लाबुशेन ने शानदार पारी खेली
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पेस अटैक के आगे इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 164 रन पर ढेर हो गई. पेसर स्कॉट बोलैंड ने चार जबकि स्टार्क और डोगेट ने तीन तीन विकेट चटकाए. दूसरे दिन जिस पिच पर इंग्लैंड की टीम को डेढ़ सौ रन बनाने मुश्किल हो गए थे उसी पिच पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने विस्फोटक पारी खेलकर दिखा दिया अगर बल्लेबाज सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते तो वो रन बना सकते थे. इसलिए पिच की गलती कम और गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी से यहां ज्यादा विकेट गिरे और मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया.

ट्रेविस हेड ने 83 गेंदों पर 16 चौके और 4 छक्के जड़े
ट्रेविस हेड ने 83 गेंदों पर 16 चौके और 4 छक्के जड़कर 123 रन की पारी खेली वहीं मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने 28.2 ओवर में 205 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. ऐसे में यहां पिच को दोष देना सही नहीं होगा. दूसरे दिन जिस रफ्तार से हेड और लाबुशेन ने रन बनाए, उसे देखकर ऐसा लगा नहीं कि इसी विकेट पर दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम कुछ घंटे पहले रनों के लिए तरस रही थी. उसके बल्लेबाज एक एक कर सरेंडर करते चले गए.

हेड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
मैच की बात करें तो, ट्रेविस हेड (123) के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी. जीत के लिए 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हेड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 83 गेंद में 16 चौके और चार छक्के की मदद से 123 रन बनाए. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड की दूसरी पारी सुबह 164 रन पर सिमट गई जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके. इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 132 रन बनाए थे. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 4 से 8 दिसंबर तक ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

एशेज का पहला टेस्ट 2 दिन में खत्म, पिच की गलती या खतरनाक गेंदबाजी



Source link