शिवपुरी शहर में वार्ड 17 के मुक्तिधाम तक जाने वाला रास्ता जर्जर और कीचड़ से भरा होने के कारण एक युवक की अंतिम यात्रा को दलदली मार्ग से गुजरना पड़ा। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना ने शहर की अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर सवाल ख
.
जानकारी के अनुसार, वार्ड 17 निवासी 47 वर्षीय नंदू यादव का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा जब मुक्तिधाम के लिए निकली, तो परिजनों और अन्य लोगों को गंदगी और गड्ढों से भरे इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो बाद में वायरल हो गया।
पार्षद ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए वार्ड 17 के भाजपा पार्षद राजा यादव ने नगर पालिका पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्षद यादव के अनुसार, इस सड़क के लिए मुरम कत्तल के नाम पर लगभग 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर यह राशि निकाल ली और बाद में बारिश के पानी से बह जाने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
पार्षद ने इस घटना को नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुक्तिधाम मार्ग को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। इसके साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।