दतिया में कथित हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार: जबरन शराब पिलाकर मारपीट का आरोप – datia News

दतिया में कथित हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार:  जबरन शराब पिलाकर मारपीट का आरोप – datia News



दतिया में जिगना थाना पुलिस ने अमर अहिरवार हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

ममता अहिरवार ने 19 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पलोथर निवासी आरोपी छोटू पाल, छोटू परिहार, राहुल केवट और नीरज अहिरवार ने उसके देवर अमर अहिरवार को जबरन शराब पिलाकर मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

शुक्रवार को इलाज के दौरान अमर अहिरवार की ग्वालियर में मौत हो गई। जिसके बाद मामला हत्या में बदल गया।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए, राहुल केवट (20), छोटू उर्फ शिवेन्द्र पाल (19), नीरज अहिरवार (18) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link