पशुओं को गुड़ में मिलाकर खिला दीजिए ये 5 चीजें, ठंड में नहीं घटेगा दूध उत्पादन

पशुओं को गुड़ में मिलाकर खिला दीजिए ये 5 चीजें, ठंड में नहीं घटेगा दूध उत्पादन


Last Updated:

Increase Milk Production of Animals in Winter: पशु चिकित्सक अरुण कुमार दहायत ने लोकल 18 से कहा कि ठंड के मौसम में आहार में गुड़, चने का बेसन, सरसों की खली और अलसी के केक का मिश्रण जरूर शामिल करना चाहिए. ये चीजें जानवरों को भीतर से गर्मी देती हैं. शरीर को भरपूर ऊर्जा पहुंचाती हैं. इसके साथ कैल्शियम और मिनरल मिक्सचर रोजाना देना चाहिए.

सर्दी ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है. ऐसे में इंसानों की तरह दुधारू पशुओं को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. क्योंकि ठंड सीधे तौर पर दूध उत्पादन पर असर डालती है. नवंबर के महीने में तापमान गिरते ही गाय-भैंसों के दूध में 15 से 20 फीसदी तक की कमी आना आम बात है.

पशु चिकित्सक अरुण कुमार दहायत ने लोकल 18 से कहा कि सर्दियों में पशुओं का शरीर खुद को गर्म रखने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है. अगर यह ऊर्जा संतुलित आहार से न मिले, तो दूध कम बनने लगता है. कई किसान ठंड में जानवरों को सिर्फ सूखा चारा या एक जैसा भोजन देते रहते हैं. जिससे कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल की कमी हो जाती है. यही वजह है कि दूध की मात्रा लगातार गिरती जाती है.

सर्दियों में क्या खिलाएं
पशु चिकित्सक के मुताबिक ठंड के मौसम में आहार में गुड़, चने का बेसन, सरसों की खली और अलसी के केक का मिश्रण जरूर शामिल करना चाहिए. ये चीजें जानवरों को भीतर से गर्मी देती हैं. शरीर को भरपूर ऊर्जा पहुंचाती हैं. इसके साथ कैल्शियम और मिनरल मिक्सचर रोजाना देना चाहिए. पोषक तत्वों की कमी न हो। हरे चारे में बरसीम बेहतरीन विकल्प है. लेकिन इसे चार-पांच घंटे सुखाकर ही खिलाना चाहिए.

ठंड से बचाव बेहद जरूरी
सर्दियों में सबसे ज्यादा खतरा भैंसों और गायों के नवजात बछड़ों को होता है. ठंड लगने से वे निमोनिया और संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए बाड़े में पर्याप्त गर्माहट जरूरी है. पशुपालक जूट के बोरे से देसी स्वेटर तैयार कर सकते हैं. सुबह-सुबह धूप दिखाना और समय-समय पर डीवॉर्मिंग कराना भी जरूरी है. जमीन की ठंड से बचाने के लिए बाड़े में धान की पराली बिछाना बेहद लाभदायक होता है.

homeagriculture

पशुओं को गुड़ में मिलाकर खिला दीजिए ये 5 चीजें, ठंड में नहीं घटेगा दूध उत्पादन



Source link