Last Updated:
BAN vs IRE Series Mushfiqur Rahim 100th Test: मुश्फिकुर रहीम ने अपने 100वें टेस्ट को यादगार बनाते हुए एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा, जिससे बांग्लादेश ने आयरलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 217 रन से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में आयरलैंड का क्लीन स्वीप भी कर दिया.
नई दिल्ली. बांग्लादेश ने आयरलैंड को ढाका में हुए दूसरे टेस्ट मैच में भी 217 रन से करारी हार का मुंह दिखाया. पहले मुकाबला बांग्लादेश ने पारी के अंतर से जीता था. इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में आयरलैंड का क्लीन स्वीप हो गया. दूसरा टेस्ट मुश्फिकुर रहीम के लिए यादगार और ऐतिहासिक रहा. यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने बल्ले से धूम मचाई. मुश्फिकुर ने पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में नाबाद फिफ्टी बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मुश्फिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि स्पिनर तैजुल इस्लाम प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. उन्होंने सीरीज में शानदार गेंदबाजी की.
मुश्फिकुर रहीम का 100वां टेस्ट
मुशफिकुर ने पहली पारी में 106 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिससे उन्होंने मैच में कुल 159 रन बनाए. वहीं, लिटन दास ने 128 रन की शतकीय पारी खेली. इससे मेजबान टीम ने पहली पारी में 476 रन बनाए. आयरलैंड के ऑफ-स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने 109 रन पर छह विकेट झटककर बांग्लादेश को 500 रन से पहले ही रोक दिया.
मुश्फिकुर रहीम
तैजुल इस्लाम की फिरकी का कमाल
तैजुल इस्लाम की फिरकी का कमाल देखने को मिला.उन्होंने दोनों पारियों में 76 और 94 रन देकर चार चार विकेट झटके. इससे वह 250 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए.आयरलैंड की टीम पहली पारी में 265 रन पर सिमट गई थी, लेकिन बांग्लादेश ने फॉलो-ऑन नहीं दिया. दूसरी पारी में शादमान इस्लाम (78) और महमूदुल हसन जॉय (60) ने मिलकर 119 रन की भागीदारी निभाई. इसके बाद मोमिनुल हक ने 87 रन बनाए जिससे बांग्लादेश ने चार विकेट पर 297 रन पर पारी घोषित कर दी. अब आयरलैंड को जीत के लिए 509 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला.
आयरलैंड की जोड़ी हैरी टेक्टर (50) और कर्टिस कैंपर (नाबाद 71 रन) ने डटे रहकर मैच को पांचवें दिन तक पहुंचाया. लेकिन उसकी दूसरी पारी 291 रन पर खत्म हुई. बांग्लादेश ने पहला मैच पारी और 47 रन से जीता था. दोनों टीमें अब 29 नवंबर से चटगांव में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगी.
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें