सोमवार भस्म आरती दर्शन: मस्तक पर त्रिशूल, चंदन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News

सोमवार भस्म आरती दर्शन:  मस्तक पर त्रिशूल, चंदन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध,दही,घी,शकर और फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिशूल, चंदन और रुद्राक्ष की मा

.

इससे पहले प्रथम घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश करते ही भगवान का ध्यान कर मंत्र उच्चार के साथ हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म अर्पित करने के बाद शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला अर्पित की।

भगवान महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link