मां-मौसी ने सरेआम शराबी मनचले की कर दी धुनाई, भीड़ ने भी साफ किया हाथ

मां-मौसी ने सरेआम शराबी मनचले की कर दी धुनाई, भीड़ ने भी साफ किया हाथ


Last Updated:

उज्जैन के नागदा में नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में परिवार की महिलाओं का गुसा इस तरह फूटा की आरोपी की रोड पर ही जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल होगा रहा है.

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहां एक नाबालिग लड़की को लगातार परेशान करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की महिलाओं ने सरेआम जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आरोपी को चप्पलों से बेरहमी से पीट रही हैं. बाद में मौके पर मौजूद भीड़ ने भी गुस्से में आरोपी की जमकर खबर ली, जिसके कारण वह लहूलुहान भी हो गया.

दरअसल, पूरा मामला, नागदा थाना क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी का है, जहां 16 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है. बताया गया है कि बिड़लाग्राम का रहने वाला सुंदरलाल नाम का अधेड़ उम्र का व्यक्ति कई दिनों से इस नाबालिग को परेशान कर रहा था. परिजनों के अनुसार, वह आए दिन शराब के नशे में लड़की के घर के बाहर पहुंचकर शोर मचाता था, गाली-गलौज करता था और अशोभनीय हरकतें करता था. परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

बीच बाजार हुईं जमकर धुनाई
रविवार रात भी जब सुंदरलाल शराब में धुत होकर लड़की के घर के बाहर हंगामा करने लगा, तो पीड़िता की मां और मौसी का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने तुरंत बाहर आकर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी. महिलाओं का गुस्सा देखकर मोहल्ले के लोग भी एक-एक कर बाहर निकल आए और आरोपी पर हाथ साफ किया. वीडियो में साफ दिखता है कि आरोपी के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं और उसके मुंह व नाक से खून बह रहा है. वह हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगता दिखाई दे रहा है, लेकिन गुस्साई भीड़ उसे छोड़ने को तैयार नहीं होती.

पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से महिलाओं और लड़कियों को तंग करता आ रहा था. कई बार शिकायतें भी हुईं, लेकिन वह सुधरने को तैयार नहीं था. इसलिए इस बार लोगों को सख्त कदम उठाना पड़ा. घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले ही लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही नागदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिवार से बयान लिए. किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद आरोपी सुंदरलाल के खिलाफ POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मां-मौसी ने सरेआम शराबी मनचले की कर दी धुनाई, भीड़ ने भी साफ किया हाथ



Source link