चित्रकूट में पीएमश्री पर्यटन हवाई सेवा शुरू: उद्घाटन कार्यक्रम में हादसा टला, हेलिकॉप्टर फैन में फंसते-फंसते बची भाजपा नेत्री की साड़ी – Satna News

चित्रकूट में पीएमश्री पर्यटन हवाई सेवा शुरू:  उद्घाटन कार्यक्रम में हादसा टला, हेलिकॉप्टर फैन में फंसते-फंसते बची भाजपा नेत्री की साड़ी – Satna News



सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में सोमवार को पीएमश्री पर्यटन हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जबलपुर से मैहर होते हुए चित्रकूट को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली नई पर्यटन सेवा की शुरुआत हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री

.

उद्घाटन समारोह के दौरान एक संभावित दुर्घटना टल गई। चित्रकूट भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के लिए आगे बढ़ रही थीं, तभी उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर का पंखा तेजी से घूम रहा था। जैसे ही वे प्रवेश द्वार पर पहुंचीं, उनकी साड़ी का पल्लू हवा में ऊपर उठ गया और पंखे की दिशा में जाने लगा।

तत्काल मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए साड़ी को पकड़ लिया। उनकी साड़ी पंखे में फंसने से पहले ही नियंत्रित हो गई, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई। उपस्थित लोगों ने इस घटना के बाद राहत महसूस की और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी पर्यटन विभाग के अनुसार, इस नई हवाई सेवा से क्षेत्र में धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मैहर के मां शारदा धाम और चित्रकूट के धार्मिक स्थलों तक पहुंच अब अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल उद्योग और पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।

स्थानीय लोगों में हवाई पर्यटन सेवा को लेकर उत्सुकता देखी गई। डीआरआई के हेलीपैड से पहली बार पर्यटन हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसमें भाजपा नेत्री और नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष साधना पटेल, पार्षद रविमाला सिंह, मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे, जनसंपर्क विभाग में कार्यरत समयलाल पांडेय तथा राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के पीएसओ ने यात्रा की।



Source link