Dharmendra Death News: ऐसा लगता है मेरा 10 किलो खून… धर्मेंद्र के निधन से टूटे सचिन तेंदुलकर, ये पोस्ट देख हो जाएंगे भावुक

Dharmendra Death News: ऐसा लगता है मेरा 10 किलो खून… धर्मेंद्र के निधन से टूटे सचिन तेंदुलकर, ये पोस्ट देख हो जाएंगे भावुक


Dharmendra Death News: महान एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बॉलीवुड के ‘हीमैन’ के निधन से सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं क्रिकेट की दुनिया में भी शोक की लहर है. भारतीय क्रिकेट के सितारों ने धर्मेंद्र की मौत पर दुख जाहिर की है और अंतिम सफर पर निकले महान एक्टर को भावुक श्रद्धांजलि दी है. 

धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुधार के प्रयासों के बावजूद, पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत बिगड़ती गई. सोमवार, 24 नवंबर को उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर दम तोड़ दिया और उनके करोड़ों फैंस की सांसें भी थम गई.

धर्मेंद्र के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर 

एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भावुक पोस्ट किया. बता दें कि युवराज और हरभजन पंजाब से ही आते हैं और दोनों धरम पाजी के बड़े प्रशंसक रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


हरभजन ने भावुक पोस्ट में लिखा, ”धर्मेंद्र जी को भावभीनी श्रद्धांजलि – एक ऐसे कालातीत प्रतीक जिनकी गरिमा, शक्ति और अद्वितीय आकर्षण ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है. अपने दमदार अभिनय से लेकर पर्दे पर और पर्दे के पीछे अपनी गर्मजोशी तक, उन्होंने अनगिनत दिलों को छुआ और पीढ़ियों को प्रेरित किया. उनकी फिल्में, उनकी मुस्कान और उनका उत्साह हमेशा हमारी यादों में अंकित रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. ॐ शांति”

पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज ने लिखा, ”हर घर में धर्मेंद्र की कोई न कोई पसंदीदा फिल्म जरूर होती थी. वह हमारे बचपन और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन दौर का हिस्सा थे. उन्होंने हर भूमिका में ताकत, आकर्षण और ईमानदारी भरी, और जहां भी गए, पंजाब की गर्मजोशी अपने साथ लेकर गए. उनकी प्रसिद्धि के पीछे एक विनम्र, जमीन से जुड़ी और गहरी मानवीय आत्मा छिपी थी। उनकी विरासत लाखों लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।”

सचिन का छलका दर्द

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है और अपने X अकाउंट पर लिखा, ”कई अन्य लोगों की तरह, मुझे भी धर्मेंद्र जी से तुरंत लगाव हो गया, एक ऐसे अभिनेता जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हमारा मनोरंजन किया. जब मैं उनसे मिला तो पर्दे के पीछे का यह रिश्ता और भी गहरा हो गया.”

 

सचिन ने आगे लिखा कि उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली थी, और वे हमेशा मुझसे कहते थे, “तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है मेरा.” उनमें एक सहज गर्मजोशी थी, जिससे उनके आस-पास के सभी लोग खुद को मूल्यवान और खास महसूस करते थे. उनके प्रशंसक न होना असंभव था. आज, उनके निधन से मेरा दिल भारी है. ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है. आपकी बहुत याद आएगी.





Source link