क्रिकेट जगत में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. 50 ओवर फॉर्मेट की बात करें तो इसमें बल्लेबाज जबरदस्त पारियां खेलकर रिकॉर्ड बनाते रहते हैं. वनडे क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. यही नहीं कुछ खिलाड़ियों ने ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं. जिन्हें तोड़ना तो दूर उसके आसपास भी भटकना भी एक बड़ी बात है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार खिलाड़ी द्वारा बनाए गए नायाब रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे. दरअसल, हम बात यहां पर बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज के बारे में. ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाना एक खिलाड़ी के लिए सपने जैसे होता है, लेकिन भारत के स्टार बल्लेबाज ने इस सपने को हकीकत में बदल कर दिखाया है.
नंबर 1 विराट
गौरतलब है वनडे फॉर्मेट में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने का जबरदस्त रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है. कोहली वनडे क्रिकेट बादशाह जैसे हैं. बता दें कि विराट कोहली के नाम वनडे फॉर्मेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 शतक जड़ने धमाकेदार रिकॉर्ड दर्ज है. विराट ने ये नायाब रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ स्थापित किया है. कोहली ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह किसी भी बल्लेबाज के लिए सपने जैसा होता है.
वनडे के सफल खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सचिन के बाद वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 14255 रन बनाने का प्रचंड रिकॉर्ड दर्ज किया है. हाल ही में कोहली संगकारा को पीछे छोड़कर इस मामले में नंबर 2 पर पहुंचे हैं. साथ ही कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. कोहली के नाम 50 ओवर के फॉर्मेट में 51 शतक जड़ने का जबरदस्त रिकॉर्ड है. उन्होंने सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड को साल 2023 में बुरी तरह ध्वस्त कर दिया था.
SA के खिलाफ करेंगे प्रहार
30 नवंबर से शुरु होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के एक बार शिरकत करते दिखेंगे. अब वह केवल एक फॉर्मेट खेलते हैं, तो फैंस उन्हें मैदान पर हर वक्त देखने के लिए बेताब रहते हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी वनडे मैच में पचासा जड़कर उनके आलोचकों को जवाब दे दिया था. उन्होंने दर्शा दिया था कि अभी उनमे जमकर क्रिकेट बची है.
ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के सबसे कंजूस गेंदबाज, टाइट बॉलिंग के सामने बल्लेबाज रह गए बेबस, नंबर 1 पर ये दिग्गज