Fact Check: शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को किया अनफॉलो? जानें वायरल दावे का क्या है सच

Fact Check: शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को किया अनफॉलो? जानें वायरल दावे का क्या है सच


Did Smriti Mandhana Unfollow Palash Muchhal: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी में फिलहाल उथल-पुथल मचा है. 23 नवंबर को वो महशूर संगीतकार और लंबे समय से बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली थीं, लेकिन उसी दिन उनके पिता को हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद स्मृति और पलाश ने इस शादी को टालने का फैसला किया. 

ये है इस कहानी की अभी तक की सच्चाई, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में लोग किसी के गम को भी मजाक बनाने में पीछे नहीं हटते हैं. स्मृति-पलाश की शादी स्थगित होने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है. कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि शादी से जुड़ी तस्वीर डिलीट करने के बाद अब स्मृति ने पलाश को सोशल मीडिया हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है. आइए जानते हैं इस दावे का सच क्या है. 

स्मृति ने पलाश को किया अनफॉलो?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. खुशियों के माहौल में अचानक गम ने दस्तक दी और सबकुछ बदल गया. इस संकट की घड़ी में हमें इन दोनों का सम्मान करना चाहिए, ना कि सोशल मीडिया पर बेतुकी बातें करनी चाहिए. जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ये दावा बिल्कुल गलत है कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम और X (पहले ट्विटर) पर अनफॉलो कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


fallback

सोशल मीडिया पर इस दावे को देखने के बाद हम स्मृति के इंस्टाग्राम और X हैंडल पर गए और वहां उन्होंने अभी तक पलाश मुच्छल और उनकी बहन पलक मुच्छल को फॉलो किया हुआ है. इसलिए ये दावा बिल्कुल गलत है. हम भी लोगों से अपील करते हैं कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और सबकुछ आधिकारिक होने के बाद ही सच और झूठ का फैसला करें.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने नहीं पलाश ने टाली शादी, सिंगर की मां ने खोला बड़ा राज, बताया बेटे ने क्यों लिया ये फैसला 

 



Source link