WPL 2026 Mega Auction: दीप्ति की लगी लॉटरी, WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर बनने से चूकीं

WPL 2026 Mega Auction: दीप्ति की लगी लॉटरी, WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर बनने से चूकीं


WPL Mega Auction 2025: महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन का इंतजार खत्म हो चुका है. मेगा ऑक्शन की शुरुआत में ही कुछ बड़े नाम देखने को मिले. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम आते ही लॉटरी खुल गई. दीप्ति पर उनकी पुरानी टीम यूपी वॉरियर्स ने पैसों की बारिश कर दी. दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनने ही वाली थीं कि बोली रुक गई. दिल्ली ने ने इस घातक ऑलराउंडर को अपने खेमें में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया. 

कितने में बिकी दीप्ति शर्मा?

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले बोली लगाई. उसने दीप्ति के लिए 50 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया. इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) का इस्तेमाल किया तो दिल्ली ने अपनी बोली को बढ़ाकर 3.20 करोड़ रुपये कर दी. यूपी ने इसे स्वीकार किया और दीप्ति को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया. दीप्ति महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन इतिहास में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं.

Add Zee News as a Preferred Source


बाल-बाल बचा स्मृति का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हुई हैं. उन्हें पहले WPL ऑक्शन के दौरान RCB ने 3.40 करोड़ रुपये में साइन किया था. फ्रेंचाइजी का बाएं हाथ की इस खिलाड़ी पर भरोसा काम आया और मंधाना ने टीम को 2024 सीजन में टाइटल जिताया. 2026 सीजन से पहले, मंधाना को टीम ने 3.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

ये भी पढ़ें.. ‘हम यहां के रॉबिनहुड…’ DSP की वर्दी में दिखा निकहत का ‘दबंग’ स्वैग, नए लुक से सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा

दीप्ति को 60 लाख का फायदा

दीप्ति की सैलेरी में 60 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है. उन्हें पिछले ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. दीप्ति ने महिला वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया, इसका फायदा उन्हें ऑक्शन में मिला है. यूपी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और दिल्ली की बोली पर राजी होकर एक बार फिर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.



Source link