मैंने कुछ बोला तो… डरे हुए हैं बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास? T20 वर्ल्ड कप विवाद पर तोड़ी चुप्पी

मैंने कुछ बोला तो… डरे हुए हैं बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास? T20 वर्ल्ड कप विवाद पर तोड़ी चुप्पी


Bangladesh Captain Litton Das: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से मेगा इवेंट का आगाज होना है, लेकिन बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं? इसपर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव जारी है. पड़ोसी मुल्क में निर्दोष हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या के कारण भारत में आक्रोश का माहौल है. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. लिटन दास भी हिंदू समुदाय से आते हैं और भगवान कृष्ण के बहुत बड़े भक्त हैं.

बुधवार, 21 जनवरी यानी आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ये साफ करना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी टीम हिस्सा लेगी या नहीं. हालांकि, कप्तान लिटन दास ने खुलासा किया कि  खिलाड़ियों को फैसले के बारे में कोई जानकारी या अंदाजा नहीं है. बोर्ड ने टीम को अभी तक कोई संदेश नहीं दिया है.

डरे हुए हैं बांग्लादेशी कप्तान?

Add Zee News as a Preferred Source


रंगपुर राइडर्स को मौजूदा बीपीएल टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में सिलहट टाइटन्स से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए, वहां मौजूद पत्रकारों ने तुरंत ही टी20 विश्व कप की तैयारियों में चल रहे गतिरोध पर चर्चा शुरू कर दी. जब लिटन दास से पत्रकार ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन देने को कहा वो तो बोले कि ‘मेरे लिया इसका जवाब देना सुरक्षित नहीं होगा.’

जब लिटन दास से पूछा गया कि क्या वे विश्व कप को लेकर बीसीबी के रुख से सहमत हैं, तो दास ने बदले में पूछा- “क्या आपको यकीन है कि हम विश्व कप में जा रहे हैं?” 

बांग्लादेश टीम में शामिल हिंदू क्रिकेटर और कप्तान ने आगे कहा कि आपको नहीं पता, मुझे नहीं पता, हम सब एक ही बात सोच रहे हैं. विश्व कप अभी बहुत दूर है. हमें तो अभी यह भी पक्का नहीं पता कि हम विश्व कप में जाएंगे भी या नहीं. यह सच है कि सभी खिलाड़ी बीपीएल खेल रहे हैं, लेकिन अगर हमें पता होता कि हमारे ग्रुप में कौन सी टीमें होंगी या हम किस देश के खिलाफ खेलने जा रहे हैं, तो इससे मदद मिलती. अभी तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं पता कि हम किस देश में खेलेंगे या किसके खिलाफ खेलेंगे. मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अनिश्चितता में है.

ये भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में 29000 रन और 97 शतक… रन मशीन है ये भारतीय बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक

 



Source link