सीएम डॉ. मोहन यादव ने की रतलाम पुलिस की सराहना: कहा- टीम ने त्वरित कार्रवाई की, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी – Ratlam News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की रतलाम पुलिस की सराहना:  कहा- टीम ने त्वरित कार्रवाई की, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी – Ratlam News


रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका के हत्याकांड में शामिल आरोपियों को 42 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने पर प्रदेश के सीएम डॉ. डॉक्टर मोहन यादव ने रतलाम पुलिस की सराहना की है। CM ने ‘X’ पोस्ट कर कहां की राज्य सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति पूर्णत: जीरो टॉलरे

.

दोषियों को कानून के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सीएम ने रतलाम पुलिस टीम की त्वरित, साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की पोस्ट।

मां बेटी को भेजा जेल हत्याकांड में शामिल नौकरानी लीला बाई व उसकी बेटी मोना को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। हत्या करने वाला शॉर्ट एनकाउंटर में घायल आरोपी सागर मीणा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज भर्ती है। इलाज पूरा होने के बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा। ताकि इससे पूछताछ में पूर्व की घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा सके।

थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया हत्या के आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी मां व बेटी को जेल भेज दिया है।

नौकरों की जानकारी मांगी पुलिस ने घर में काम करने वाले नौकर, नौकरानी की जानकारी भी संबंधित थाना क्षेत्र में लोगों को देने के लिए अपील की है। ताकि उनका वेरिफिकेशन किया जा सके।

यह था मामला सोमवार सुबह शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मीरा कुटी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में एक घर में 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल का शव मिला था। महिला के गले पर चाकू से वार कर बेरहमी से मारा था। एसपी अमित कुमार ने हत्याकांड की जांच को लेकर एसआईटी बनाई थी।

पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी व इसकी बेटी को पकड़ा था। इसके बाद बुधवार-दरमियानी रात हत्या करने वाले आरोपी सागर मीणा को पकड़कर लेकर आ रही थी। तभी रानीसिंह गांव के पास टॉयलेट के बहाने भागने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर पैर में गोली मार पकड़ा था।

आरोपी मां व बेटी को जेल भेज दिया।

आरोपी मां व बेटी को जेल भेज दिया।



Source link