पेटलावद के भैरवनाथ मेले में पुलिस का चेकिंग अभियान: तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंगियों को रोककर दी समझाइश, चालान भी बनाएं – Jhabua News

पेटलावद के भैरवनाथ मेले में पुलिस का चेकिंग अभियान:  तेज रफ्तार बाइकर्स और हुड़दंगियों को रोककर दी समझाइश, चालान भी बनाएं – Jhabua News


झाबुआ जिले के पेटलावद में चल रहे भैरवनाथ मवेशी मेले के दौरान रात में होने वाले हुड़दंग और तेज रफ्तार बाइकिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया। श्रद्धांजलि चौक पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गुजरने वाले सभी वाहनो

.

वाहनों की गति और सुरक्षा पर रखी पैनी नजर

एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी और टीआई निर्भय सिंह भूरिया की मौजूदगी में पुलिस टीम ने हर वाहन को रोककर जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों से आने वाले वाहनों पर निगरानी रखना, उनकी गति नियंत्रित करना और मेले के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। साथ ही पुलिस ने लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

यातायात प्रभारी- नियमों का पालन करें, परेशानी से बचें

यातायात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी है।

विवेक शर्मा ने कहा-

QuoteImage

यातायात नियमों का पालन करने से चेकिंग के दौरान परेशानी से बचा जा सकता है। हमारा उद्देश्य लोगों को रोकना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

QuoteImage



Source link