WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा से मेग लेनिंग तक टॉप 5 महंगी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों ने नीलामी में पानी की तरह बहाया पैसा

WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा से मेग लेनिंग तक टॉप 5 महंगी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों ने नीलामी में पानी की तरह बहाया पैसा


WPL 2026 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 67 खिलाड़ियों की नीलामी हुई. वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद से ही भारतीय विमेंस क्रिकेटर फोकस में थी और फ्रेंचाइजियों के बीच उनकी बहुत डिमांड थी. गुरुवार 27 नवंबर को हुए मेगा ऑक्शन में कुल 44 भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगी.

दीप्ति शर्मा से मेग लेनिंग तक टॉप 5 महंगी खिलाड़ी

वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा WPL 2026 Auction की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, जिन्हें 3.20 करोड़ रुपये की भारी रकम मिली. यह उनकी पिछली कीमत से 60 लाख रुपये ज्यादा थी. दीप्ति शर्मा अपनी होम टीम UP वॉरियर्स में लौट आईं. आइए एक नजर डालते हैं WPL 2026 Auction में बिकी टॉप-5 महंगी भारतीय खिलाड़ियों पर-

Add Zee News as a Preferred Source


1. दीप्ति शर्मा

नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल किया और दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ की बड़ी कीमत पर फिर से अपने साथ जोड़ लिया. नीलामी में दीप्ति शर्मा मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट का हिस्सा थीं. दीप्ति शर्मा के लिए बोली की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में उन्हें खरीदने का प्रयास किया था. इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने आरटीम का इस्तेमाल किया और 3.2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा. दीप्ति शर्मा WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं.

2. अमेलिया केर

मुंबई इंडियंस ने स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को 3 करोड़ रुपये में वापस खरीदा. अमेलिया केर साल 2023 और इस साल मुंबई इंडियंस की टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं. अमेलिया केर WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं.

3. शिखा पांडे

शिखा पांडे जो आखिरी बार साल 2023 में भारत के लिए खेली थीं, उन्हें UP वॉरियर्स ने 2.4 करोड़ रुपये की रकम में खरीद लिया. शिखा पांडे WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. शिखा पांडे को आखिरी बार विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा गया था.

4. सोफी डिवाइन

WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली पहली क्रिकेटर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन थीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें वापस लेने की कोशिश की, लेकिन फिर पीछे हट गई. सोफी डिवाइन अच्छी फॉर्म में हैं और विमेंस बिग बैश लीग में खेल रही हैं. सोफी डिवाइन WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं.

5. मेग लैनिंग

स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग को रिलीज कर दिल्ली कैपिटल्स ने चौंकाने वाला फैसला किया था. WPL 2026 ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों की नजरें मेग लैनिंग पर थीं. UP वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मेग लैनिंग को अपने साथ जोड़ लिया. मेग लैनिंग WPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाली पांचवीं सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं. ऐसा लगता है कि वह UP वॉरियर्स की कप्तानी करेंगी.



Source link