धीरेंद्र शास्त्री की कथा में महिला बाउंसर को करंट लगा: शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया; मंच के पास निगरानी करते वक्त हादसा – Shivpuri News

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में महिला बाउंसर को करंट लगा:  शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया; मंच के पास निगरानी करते वक्त हादसा – Shivpuri News


शिवपुरी शहर के नर्सरी मैदान में चल रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान शुक्रवार दोपहर एक महिला बाउंसर को करंट लग गया। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बाउंसर को पांडाल में लगी एलईडी स्क्रीन से अचानक करंट लगा। यह घटना द

.

यह हादसा उस समय हुआ जब मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पांडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान महिला बाउंसर पप्पी चौहान को करंट लगा और वह गिर गईं। घटना के बाद कथा स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में पुलिस बल के साथ निजी बाउंसर भी तैनात किए गए हैं। ड्यूटी के दौरान महिला बाउंसर मंच के पास निगरानी कर रही थीं। आशंका है कि खराब वायरिंग या एलईडी की तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें करंट लगा। उनके साथियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना ने आयोजन प्रबंधन और तकनीकी टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने बड़े आयोजन में इलेक्ट्रिक फिटिंग की उचित जांच न होने के कारण यह हादसा हुआ। महिला बाउंसर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

कलश यात्रा के दौरान गहने चुराने वाली महिलाएं पकड़ी गईं:शिवपुरी में UP की 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया

शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से एक दिन पहले 23 नवंबर को निकली कलश यात्रा के दौरान कई महिलाओं के गहने चोरी हो गए थे। गहना चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है।

पुलिस ने उत्तरप्रदेश से आए महिला चोर गिरोह की 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र और 1 सोने का पैंडल सहित लगभग 15 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। सभी गिरफ्तार महिलाओं को जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए…



Source link