शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर गिरवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है।
.
5 लोग जिला अस्पताल में एडमिट
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी वाहनों की सहायता से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक की पहचान विमल पिता कैलाश कुशवाहा के रूप में हुई है। घायलों में रुपेश पिता शिव कुशवाहा, दिव्यांश पिता राजेश सेन, ओम पिता महेश सौराष्ट्रीय, अनमोल पिता किशोर सूर्यवंशी और अंकित पिता जगदीश केवट शामिल हैं।
इन्हें किया इंदौर रेफर
1.रुपेश पिता शिव कुशवाहा उम्र 17
2.ओम सौराष्ट्रीय पिता महेश सौराष्ट्रीय उम्र 17
3अंकित पिता जगदीश केवट उम्र 18
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ लगातार निगरानी में रखा गया है। हादसे की खबर सुनकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई।
बयान से स्थिति होगी स्पष्ट
अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि 8 बजे के करीब एक कर बेकाबू होकर पलटी खा गई थी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान विमल कुशवाहा (19) की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।
तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। जबकि दिव्यांश सेन (12) और अनमोल सूर्यवंशी (15) का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बयान के बाद ही हादसे की जानकारी लेगेगी।