तीन बहनों ने लिया देहदान का संकल्प – Vidisha News

तीन बहनों ने लिया देहदान का संकल्प – Vidisha News



विदिशा|संत आचार्य तारण स्वामी जी की 577वीं जयंती पर शुक्रवार को माधवगंज चौराहा पर आयोजन हुआ। अभा तारण तरण दिगंबर जैन युवा परिषद, आदर्श इकाई विदिशा ने सातवें वर्ष का आहारदान और भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम किया। आयोजन में करीब 3 हजार लोगों ने श्रद्धा

.

उद्देश्य है आचार्य तारण स्वामी जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना। उनकी शिक्षाएं अहिंसा, करुणा, त्याग और मानव सेवा पर आधारित हैं। कार्यक्रम में समाज सेवा की भावना को नई दिशा मिली। समाज की तीन बहनों लता जैन, भारती जैन और पायल जैन ने देहदान का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, देहदान सबसे बड़ा दान है। इससे कई लोगों को नई जिंदगी मिलती है। यह मानवता की सेवा का सच्चा रूप है। उनके इस निर्णय की समाज के सभी वर्गों ने सराहना की।



Source link