स्कूटी से महिला बेच रही थी पशु मांस: खंडवा से लाकर हरदा में बेचती थी, डिक्की से साढ़े चार किलो मांस जब्त, केस दर्ज – Harda News

स्कूटी से महिला बेच रही थी पशु मांस:  खंडवा से लाकर हरदा में बेचती थी, डिक्की से साढ़े चार किलो मांस जब्त, केस दर्ज – Harda News



हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम एक महिला को पशु मांस ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस को सौरभ रावल नाम के युवक ने सूचना दी थी कि महिला हर शुक्रवार को खंडवा से मांस लाकर बेचती है। इसके बाद पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी महिला को फरहत सराय के पास रोक लि

.

महिला को थाने लाकर उसकी स्कूटी की डिक्की की जांच की गई। उसमें काले बैग में अलग-अलग पन्नियों में भरा लगभग साढ़े चार किलो पशु मांस मिला। स्कूटी भी जब्त कर ली गई।

पशु डॉक्टरों ने किया मांस का परीक्षण

पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि यह मांस पाड़े (भैंस के बच्चे) का है। महिला ने भी माना कि वह हर शुक्रवार खंडवा से मांस लाकर बेचती थी।

एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत ने बताया कि महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link