गायत्री मंत्र के जाप से कम हो रहा बीपी: 126 से 115, रिएक्शन टाइम-0.5 से 0.3 सेकंड पहुंचा; एम्स भोपाल के डॉक्टर की रिसर्च में दावा – Bhopal News

गायत्री मंत्र के जाप से कम हो रहा बीपी:  126 से 115, रिएक्शन टाइम-0.5 से 0.3 सेकंड पहुंचा; एम्स भोपाल के डॉक्टर की रिसर्च में दावा – Bhopal News



अगर रोज सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का धीमे स्वर में उच्चारण कर लें तो दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है, तनाव घटता है और बीपी में सुधार आता है। यह दावा एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वरुण मलहोत्रा की रिसर्च में किया गया है। यह स्टडी

.

इसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति और गायत्री मंत्र जप के असर की तुलना की गई। इसके लिए ऑनलाइन रिएक्शन टाइम टेस्ट में प्रतिभागियों को सिग्नल हरा होते ही लैपटॉप की बटन दबानी होती थी। शुरुआत में औसत रिएक्शन टाइम 0.5 सेकेंड था, जबकि मंत्र जप के बाद यह 0.3 सेकेंड तक आ गया।

डॉ. मलहोत्रा के अनुसार, यह बदलाव छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार है। यह रिसर्च 18 से 22 साल के 20 स्वस्थ लोगों पर किया गया है। इनमें गायत्री मंत्र जप का असर सबसे तेज देखा गया।

रिएक्शन टाइम में सबसे ज्यादा सुधार गायत्री मंत्र सुनने से तकनीक — पहले रिएक्शन टाइम — बाद में रिएक्शन टाइम — फर्क अनुलोम-विलोम — 0.47 सेकेंड — 0.38 सेकेंड — 0.09 सेकेंड कपालभाति — 0.44 सेकेंड — 0.37 सेकेंड — 0.07 सेकेंड गायत्री मंत्र — 0.47 सेकेंड — 0.33 सेकेंड — 0.14 सेकेंड

बीपी और पल्स पर भी असर: सिर्फ सुनने से हुआ सुधार

पैरामीटर — सुनने से पहले — सुनने के बाद

पल्स रेट — 82.3 ± 8 — 76 ± 8

बीपी (ऊपरी/निचला) — 126 ± 13.25 / 75 ± 8 — 115 ± 12.8 / 71 ± 9.7 मस्तिष्क को स्टेबल रखता है मंत्र डॉ. मलहोत्रा बताते हैं कि गायत्री मंत्र का वाइब्रेशन दिमाग के उस हिस्से को एक्टिवेट करता है जो एकाग्रता, निर्णय और भावनात्मक स्थिरता नियंत्रित करता है। इसी कारण यह योग टेक्नीक से अधिक प्रभावी पाया गया। स्टडी में पाया गया कि सिर्फ 10 मिनट मंत्र सुनने और जप करने से दिल की धड़कन शांत हुई और बीपी नियंत्रित हो गया।

दिमाग, स्ट्रोक, पार्किनसन और अल्जाइमर पर भी असर – स्ट्रोक और सीरियस ब्रेन इंजरी में रिकवरी तेज होती है – पार्किनसन और कोआर्डिनेशन में सुधार होता है – हाइपर बीपी और अल्जाइमर रोगियों को फायदा होता है – खास जरूरत वाले बच्चों में फोकस बढ़ता है

(सोर्स- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल साइंस)

कहां और कैसे करें मंत्र जाप – सुबह के समय – धीमी आवाज में – कम से कम 10 मिनट – सांस सामान्य और ध्यान ध्वनि पर – योग से बेहतर परिणाम गायत्री मंत्र के वाइब्रेशन और जाप से मिले – दिमाग और दिल दोनों पर असर- तनाव कम, बीपी कम, फोकस ज्यादा – नियमित अभ्यास करने वालों के रिएक्शन टाइम में तकरीबन 30-40% तक सुधार



Source link