हार्दिक को मिला रिटर्न टू प्ले का क्लीयरेंस, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

हार्दिक को मिला रिटर्न टू प्ले का क्लीयरेंस, जानें कब होगी मैदान पर वापसी


Last Updated:

Hardik Pandya comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. हार्दिक पंड्या को रिटर्न टू प्ले क्लीयरेंस मिल गया है. हार्दिक चोट के कारण बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ट्रेनिंग ले रहे थे. ऐसे में जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है.

हार्दिक पंड्या ने पास किया फिटनेस टेस्ट

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. टेस्ट में भारतीय टीम को 0-2 से हार का सामना कर पड़ा था. लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच गौतम गंभीर के लिए राहत वाली खबर सामने आई है. ये खबर है हार्दिक पंड्या की फिटनेस क्लीयरेंस का. दरअसल हार्दिक पंड्या को रिटर्न टू प्ले का क्लीयरेंस मिल गया है. हार्दिक ने करीब 42 दिन बाद बेंगलुरु के सेंटर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिताया.

ऐसे में फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही टीम इंडिया के इस एक्स फैक्टर खिलाड़ी की वापसी होगी. हालांकि, उससे पहले हार्दिक घरेलू टूर्नामेंट में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. हार्दिक हैदराबाद में कृणाल पांड्या की अगुवाई वाली बड़ौदा टीम के साथ खेलने लिए तैयार हैं. बड़ौदा को हैदराबाद में 2,4 और 6 दिसंबर को कुल तीन मैच खेलने हैं.

वनडे सीरीज में क्यों नहीं खेले हार्दिक

बता दें कि हार्दिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में वापसी करना था, लेकिन इसे टाल दिया गया. टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक को लेकर कोई जोखिम उठाना सही नहीं समझा. ऐसे में हार्दिक अब टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए वापसी करेंगे. हार्दिक पंड्या चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज मिस करने के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए.

कब लगी थी हार्दिक पंड्या को चोट

हार्दिक पंड्या के चोट की बात की जाए तो ये उन्हें सितंबर में एशिया कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगी थी. हार्दिक को बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जिसके बाद वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गए थे. हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और जल्द ही एक्शन में दिखेंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

हार्दिक को मिला रिटर्न टू प्ले का क्लीयरेंस, जानें कब होगी मैदान पर वापसी



Source link