सांसद खेल महोत्सव में सांदीपनि स्कूल का दबदबा: कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग रहे विजेता; रस्सा कशी में बारोद मिडिल स्कूल विनर – Guna News

सांसद खेल महोत्सव में सांदीपनि स्कूल का दबदबा:  कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग रहे विजेता; रस्सा कशी में बारोद मिडिल स्कूल विनर – Guna News


कबड्डी मैच में शामिल एक छात्रा।

विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा हाट का दबदबा रहा। स्थानीय स्कूल परिसर में आयोजित इस महोत्सव में कबड्डी, रस्साकशी, एथलेटिक्स और सितोलिया जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बरखेड़ा हाट के अलावा आसपास

.

कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि संस्था प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक प्रधानाध्यापक बृज किशोर शर्मा ने की।

कबड्डी में बरखेड़ा और खजूरी का प्रदर्शन

  • बालक वर्ग: सांदीपनि विद्यालय (बरखेड़ा हाट) विजेता और माध्यमिक विद्यालय खजूरी उपविजेता रहा।
  • बालिका वर्ग: सांदीपनि विद्यालय (बरखेड़ा हाट) विजेता और हाईस्कूल खजूरी उपविजेता रहा।

कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

रस्साकशी में ये टीमें रहीं आगे

  • बालक वर्ग: माध्यमिक विद्यालय बारोद विजेता और सरखो उपविजेता रहा।
  • बालिका वर्ग: प्राथमिक विद्यालय नोहर विजेता और बरखेड़ा उपविजेता रहा।

सितोलिया में इनका रहा जलवा

  • बालक वर्ग: सांदीपनि विद्यालय बरखेड़ा विजेता और तिलीखेड़ा उपविजेता रहा।
  • बालिका वर्ग: बूड़ाडोंगर विजेता और सरखो को उपविजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

दौड़ (एथलेटिक्स) के परिणाम

  • 100 मीटर (बालक): अरुण बंजारा प्रथम, अर्पित यादव द्वितीय।
  • 100 मीटर (बालिका): वैष्णवी ओझा प्रथम, भारती कुशवाहा द्वितीय।
  • 400 मीटर (बालक): कान्हा यादव प्रथम, बलराम अहिरवार द्वितीय।
  • 400 मीटर (बालिका): माही गोस्वामी प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय।

खेल समन्वयक ने दिए टिप्स खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक शिवराज सिंह भदोरिया ने छात्र-छात्राओं को खेल की बारीकियां बताईं और अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। प्राचार्य यशवंत सिंह धाकड़ ने शारीरिक और मानसिक विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यनारायण शर्मा ने किया।



Source link