मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के तहत बैतूल वृत्त में अब तक 8083 बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इस योजना के माध्यम से कंपनी के खाते में 2.51 करोड़ रुपए की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 61 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है। यह जानकार
.
महाप्रबंधक बघेल ने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने सरचार्ज में मिली छूट का लाभ उठाकर अपना बकाया चुकाया है। खेड़लीबाजार की सुप्रिया सिंह विपती ने 2.01 लाख रुपए के बकाये पर 1.14 लाख रुपए की छूट प्राप्त की। बोरगांव के तुलसीराम काशीराम, कल्याणपुर के चिरोंजीलाल रामा और बिघवा के मौजीलाल बाली सहित कुल 28 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है।
मेसर्स इति बायोटेक ने बंद पड़ी यूनिट को चालू करवाया
औद्योगिक उपभोक्ता मेसर्स इति बायोटेक ने 8.07 लाख रुपए जमा करके अपनी बंद पड़ी यूनिट को फिर से चालू करवाया। बघेल के अनुसार, यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो सरचार्ज के कारण अपना बकाया जमा नहीं कर पा रहे थे।
योजना के प्रथम चरण में 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक एकमुश्त भुगतान पर 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट मिलेगी। द्वितीय चरण में 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक 50 से 90 प्रतिशत तक छूट का लाभ दिया जाएगा।
उपभोक्ता इस योजना में शामिल होने के लिए portal.mpcz.in पर या जल्द ही ‘उपाय’ ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत जमा करना होगा, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।
महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि समाधान योजना उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने और सरचार्ज में छूट प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रही है।