- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan | MP CM Shivraj Singh Chouhan On Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana New Form
खंडवा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री ने मंच से ही हितग्राहियों को पट्टे, पीएम और सीएम आवास किश्त व पात्रता पर्ची प्रदान की।
- पुनासा में 44.77 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, 13 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को पुनासा स्थित स्टेडियम से विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ करोड़ों रुपए की खंडवावासियों को सौगात दी। सीएम ने जहां मूंदी और किल्लोद उपतहसील को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। वहीं, संत सिंगाजी स्थल को प्रदेश का धार्मिक पर्यटन स्थल भी घोषित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सिंगाजी समाधि स्थल क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए भी देने की भी घोषणा की।

सिंगाजी समाधि स्थल के विकास के लिए 1 करोड़ 55 लाख देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब मप्र में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी। पुनासा माइक्रो लिफ्ट एरिगेशन योजना का पुनः आंकलन कर छूटे हुए गांवों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में दीन-दुखियों और गरीबों के लिए संबल उनका हक है। इस योजना में सबके लिए बहुत कुछ है। किसी भी जाति या समाज का हो, किसी को शिक्षा पाने के लिए फीस नहीं भरनी होगी। इस वर्ष बारिश से प्रभावित हुई फसलों का ईमानदारी से सर्वे कराने के आदेश देते हुए कहा कि पर्याप्त राहत राशि की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आत्मनिर्भर मप्र की ओर बढ़े कदम
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में अब सर्वांगीण विकास के लिए आत्मनिर्भर मप्र की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। अब सरकार निरंतर लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित करने में जुट गई है। आरबीसी 6/4 के अंतर्गत बारिश से प्रभावित फसलों की राहत राशि किसानों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन भी किया।
मूंदी के 190 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास का लाभ
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने मूंदी नगर परिषद के 190 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त के रूप में 1.90 करोड़ रुपए बांटे। इसके अलावा 44.77 करोड़ की लागत के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 13.8 करोड़ की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित किए गए 14 कार्यों में सोमगांव से किल्लौद मार्ग लागत 54 लाख, ग्राम रोसड़माल से किल्लौद माल लागत 52 लाख, किल्लौद से गुरावा मार्ग लागत 1.65 करोड़, शासकीय उमावि भवन गारबेड़ीमाल लागत 1 करोड़, शासकीय कन्या उमावि पुनासा भवन लागत 1 करोड़, हाई स्कूल भवन शिवरिया लागत 1 करोड़, किल्लौद कुक्षी मार्ग से झिंगाधड़ लागत 2.11 करोड़, किल्लौद कुक्षी मार्ग से अंबाखाल रैयत पहुंचमार्ग लागत 1.23 करोड़, बिल्लौद से झागरिया मार्ग लागत 1.27 करोड़, ग्राम फेफरियाकला से मोहनिया खुर्द मार्ग लागत 1.04 करोड़, कुक्षी रैयत-मालूद मार्ग से जेतापुर पहुंच मार्ग लागत 84 लाख, गुंजली, नांदखेडा रैयत, नांदखेडा माफी व केलवाखुर्द में कुल 4 आंगनवाड़ी भवन लागत 31 लाख, मूंदी बस स्टैंड में रेस्टोरेंट नवनिर्माण कार्य लागत 27 लाख और मूंदी में उद्यान विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य लागत 30 लाख रुपए शामिल है।
इन 6 कार्यों का भी किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने शिवरिया से पुनर्वास स्थल फेफरियामाल लागत 3.70 करोड़, ग्राम पंचायत पलसूदमाल से भैंसावा मार्ग लागत 3.44 करोड़, मिर्जापुर दोंगलिया से बीड़ मूंदी मार्ग तक सड़क निर्माण लागत 2.58 करोड़, शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल रिछफल में 3 प्रयोगशाला भवन व 2 अतिरिक्त कक्ष लागत 74 लाख, पुनासा विकासखंड के 52 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण नल जल प्रदाय योजना लागत 33.49 करोड़ और मूंदी शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण लागत 82 लाख रुपए का का भूमिपूजन किया। शामिल है।
हितग्राहियों को बांटे पट्टे, पीएम और सीएम आवास किश्त व पात्रता पर्ची
मुख्यमंत्री ने आवास के लिए वनाधिकार पट्टा ताराचंद बंजारा, गणेश सीताराम और सुरेंद्र सीताराम को दिया। वहीं, कृषि के लिए वनाधिकार पट्टा नूरी भारसिंह और मदन झापू को प्रदान किया। पीएम आवास के लिए राशि संतोष नंदकिशोर, राजूबाई, विजेश गौड़ और जितेंद्र गवले तथा रमाबाई नानिया को सीएम आवास की किश्त प्रदाय की। मंच से मीराबाई, मनोरमा जायसवाल, नाजुकबाई, आरती कमलेश व अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सांकेतिक तौर पर पात्रता पर्ची व अन्य हितलाभ प्रदान किए।
0