कुलदीप यादव ने तोड़ा शेन वॉर्न का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड, रांची वनडे में बना दिया इतिहास, नोटिस करने से चूक गए फैंस

कुलदीप यादव ने तोड़ा शेन वॉर्न का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड, रांची वनडे में बना दिया इतिहास, नोटिस करने से चूक गए फैंस


भारत के खतरनाक चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में रांची के मैदान पर इतिहास रच दिया. कुलदीप यादव ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शेन वॉर्न का एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे ज्यादातर फैंस नोटिस करने से चूक गए. कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैच का पासा पलट दिया.

कुलदीप यादव ने तोड़ा शेन वॉर्न का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान टोनी डी जोरजी (39 रन), मार्को यानसेन (70 रन), मैथ्यू ब्रीत्ज़के (72 रन) और प्रेनेलन सुब्रायन (17 रन) के अहम विकेट हासिल किए. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह चौथा मौका रहा, जब कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 4 विकेट हॉल (पारी में 4 विकेट) हासिल किया है. कुलदीप यादव ने इसी के साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


कुलदीप यादव ने रांची वनडे में बना दिया इतिहास

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने के मामले में कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कुलदीप यादव ने इस दौरान अपने हमवतन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी पछाड़ दिया है. शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3-3 बार 4 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया है. कुलदीप यादव ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 विकेट हासिल किए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले स्पिन गेंदबाज (ODI)

1. कुलदीप यादव (भारत) – 4 बार

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 3 बार

3. युजवेंद्र चहल (भारत) – 3 बार

रांची वनडे में भारत की जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को रांची में खेले गए पहले वनडे में 17 रन से हराकर 3 तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे. विराट कोहली ने शतक लगाते हुए 135 रन की पारी खेली. वनडे में विराट का यह 52वां शतक था. रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए.

3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा वनडे

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई. भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. कुलदीप ने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट लिए. हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 और अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट लिए. जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. दूसरा वनडे रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा.



Source link