- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Vidisha
- If You Do Not Collect Tax, Then Withhold Salary, Put CCTV Cameras At Intersections, Apply Fine To Those Who Throw Garbage
विदिशा13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- कलेक्टर ने नपा अधिकारियों से लिया व्यवस्था का जायजा, 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे कार्रवाई
कलेक्टर और नगरपालिका प्रशासक डा.पंकज जैन ने मंगलवार को अपरान्ह नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें नपा सीएमओ सुधीरसिंह ने कलेक्टर को बताया कि नगरपालिका की टैक्स वसूली ठीक से नहीं हो रही है। इस कारण हर महीने कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ रहे हैं। इस साल 1 करोड़ 42 लाख के मुकाबले सिर्फ 35 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। इस पर कलेक्टर डा.पंकज जैन ने राजस्व अधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने यदि समय पर टैक्स की बकाया राशि वसूल नहीं की तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। राजस्व अधिकारियों को प्रमुख कार्य टैक्स की वसूली ही है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों की टीम को हर हाल में प्रत्येक घर से कचरा कलेक्टर करना चाहिए। इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति प्रमुख चौराहों पर कचरा फेंकता है तो वहां सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसकी मानीटरिंग की जाए। ऐसे लोगों पर फाइन भी लगाया जाए। राजस्व अधिकारी बोले, हमें दूसरी योजनाओं में लगा दिया जाता है: बैठक में जब कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से टैक्स वसूली पर जोर देने को कहा तो इस पर राजस्व अधिकारियों का कहना था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी योजनाओं के कामों में लगा दिया जाता है। इससे टैक्स की रिकवरी पर असर पड़ता है। यदि हमसे सिर्फ राजस्व वसूली कराई जाए तो पूरा टैक्स वसूल हो सकता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि अगस्त महीने का वेतन मुश्किल से 10 सितंबर को हुआ है। अब यदि टैक्स वसूली ठीक से नहीं हुई तो सितंबर का वेतन भी मुश्किल से हो सकेगा। 1 करोड़ 20 लाख के मुकाबले सिर्फ 65 लाख रुपए की दिए जा रहे हैं।
नपा के कंडम वाहन ठीक नहीं होते तो डिस्ट्रॉय करो
नगरपालिका की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रशासक और कलेक्टर डा.पंकज जैन ने नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर के सौंदर्यीकरण कार्यों पर भी फोकस करने को कहा। इस पर सीएमओ ने मेन रोड पर सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू करवाने की बात कही। इसी प्रकार प्रशासक ने कहा कि नपा के सभी कंडम वाहन तुरंत दुरुस्त करवाए जाएं। यदि दुरुस्त करवाने की स्थिति में नहीं हैं तो उन्हें डिस्ट्रॉय किया जाए।
0