शाजापुर पुलिस लाइन में हरियाली महोत्सव: एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाए 510 पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – shajapur (MP) News

शाजापुर पुलिस लाइन में हरियाली महोत्सव:  एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाए 510 पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – shajapur (MP) News

शाजापुर पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को हरियाली महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ लोगों ने 510 पौधों का रोपण किया गया।

.

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस सूबेदार और अन्य कर्मचारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर में छायादार और फलदार पौधों की विभिन्न प्रजातियां रोपी गईं।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है।

सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण में भाग लेकर हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस पहल से समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश गया।

पुलिसकर्मियों ने लगाए पेड़।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने पेड़ लगाकर पानी डाला।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने पेड़ लगाकर पानी डाला।

Source link