सिंगरौली में 1600 खेत तालाब और 17 बड़े तालाब बने: 1200 सूखे कुएं रिचार्ज के लिए तैयार; जल संवर्धन अभियान में प्रदेश में 21वां स्थान – Singrauli News

सिंगरौली में 1600 खेत तालाब और 17 बड़े तालाब बने:  1200 सूखे कुएं रिचार्ज के लिए तैयार; जल संवर्धन अभियान में प्रदेश में 21वां स्थान – Singrauli News


सिंगरौली जिले में गंगा जल संवर्धन अभियान का समापन बैढ़न के बेलौजी स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार शाम 5 बजे हुआ। तीन महीने के अभियान में जिले को प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त हुआ।

.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश ने बताया कि 1600 से अधिक खेत तालाबों का निर्माण किया गया। 1200 से ज्यादा सूखे कुओं को रिचार्ज के लिए तैयार किया गया। जिले में 17 बड़े तालाबों का निर्माण भी किया गया। इसके साथ ही पहले से चल रहे जल संवर्धन अभियान के 1187 कार्य भी पूरे किए गए।

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि इस सरकारी योजना से पुराने नदी-तालाब रिचार्ज होंगे। पेयजल की समस्या वाले इलाकों में राहत मिलेगी। नए तालाबों से जल स्तर में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में विधायक मेश्राम के साथ हितग्राही और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link