सांसद भारती पारधी बोलीं- पानी की एक-एक बूंद बचाना जरूरी: जल गंगा संवर्धन अभियान समापन पर कलेक्टर ने कहा- जिले में 4 हजार 875 खेत-तालाब बने – Balaghat (Madhya Pradesh) News

सांसद भारती पारधी बोलीं- पानी की एक-एक बूंद बचाना जरूरी:  जल गंगा संवर्धन अभियान समापन पर कलेक्टर ने कहा- जिले में 4 हजार 875 खेत-तालाब बने – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में सांदीपनी स्कूल प्रांगण में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। इसी दौरान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जन-मन योजना का जिला स्तरीय शिविर भी लगाया गया।

.

सांसद भारती पारधी ने कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी की एक-एक बूंद बचाना जरूरी है।

जिले में 4875 खेत-तालाब बनाए गए

कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में 16 विभागों और जन समुदाय को शामिल किया गया। जिले को 3900 खेत तालाब बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके विरुद्ध 4875 खेत-तालाब बनाकर 125 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।

पात्र लोगों को वन अधिकार पट्टे मिले

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा जनजाति के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ दिया गया है। वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र लोगों को वन अधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए बैगा जनजाति को वाद्य यंत्र वितरित किए जा रहे हैं।

बैगा समुदाय के पांच नृतक दलों को वाद्य यंत्र मिले

हिंदुस्‍तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड ने बैगा समुदाय के पांच नृतक दलों को वाद्य यंत्र, श्रृंगार सामग्री और वेशभूषा के लिए कपड़े प्रदाय किए। वाद्य यंत्रों में मांदर, नगाड़ा, टिस्‍की, करताल, पैजना, चटकलियां, टिमकी और बांसूरी प्रदान की गई है। यह सामग्री पाकर बैगा नृतक दल खुश हो गए है।

सांसद भारती पारधी ने वाद्य यंत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, मौसम हरिनखेड़े, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।

सांसद ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।

सांसद ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।



Source link