ट्रेनिंग के दौरान नहीं हुई गंभीर और विराट की बात, बल्ला उठाए बगल से निकल गए

ट्रेनिंग के दौरान नहीं हुई गंभीर और विराट की बात, बल्ला उठाए बगल से निकल गए


Last Updated:

Virat Kohli and Gautam Gambhir controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर की पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तनाव की खबरें फिर चर्चा में हैं. पीटीआई के मुताबिक दोनों ने रायपुर में दूसरे वनडे से पहले प्रैक्टिस की लेकिन विराट कोहली की कोच से कोई बात नही हुई.

गौतम गंभीर और विराट कोहली के बंद है बात- रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में मतभेद की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं. मंगलवार (2 दिसंबर) को रायपुर में टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ जिसने मामले को और बढ़ा दिया. यह ट्रेनिंग सेशन दूसरे वनडे से पहले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहां गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तनाव साफ नजर आ रहा था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर ने कोहली थ्रोडाउन के दौरान नजर बनाए लेकिन कोई बात नहीं की.

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रायपुर वनडे से पहले नेस्ट में काफी समय बिताया. तेज तर्रार शॉट्स लगाए और छक्के के साथ अपना नेट सेशन खत्म किया. जो बात कोच और इस सीनियर खिलाड़ी के बीच बिगड़े रिश्ते की खबरों को बढ़ावा दे रही है, वो ये कि गंभीर के पास से गुजर गए लेकिन उन्होंने हेड कोच से कोई बात नहीं की. रिपोर्ट के अनुसार रोहित भी जल्द ही कोहली के पीछे नेट्स से बाहर आ गए. हालांकि, 38 साल के गंभीर ने रोहित से थोड़ी बातचीत जरूर की.

क्या विराट और गंभीर के बीच आई दरार?

नेट सेशन में कुछ खास नहीं हुआ लेकिन कोहली और गंभीर के रिश्ते पर लगातार नजर बनी हुई है. अक्टूबर में कोहली के भारतीय कैंप में लौटने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से हेड कोच गंभीर के साथ किसी भी ट्रेनिंग सेशन में बातचीत करते नहीं देखा गया है, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या मौजूदा सीरीज में. हालांकि, दोनों ने रांची में एक-दूसरे को गले लगाया था, जब कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था. लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें मैच के बाद कोहली ड्रेसिंग रूम में गए और गंभीर, जो दरवाजे के पास थे, से कोई बात नहीं की.

दूसरी ओर, ऐसी खबरें भी आई हैं कि कप्तानी छिनने के बाद रोहित खुश नहीं हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उन्हें गंभीर के साथ बातचीत करते देखा गया है. वहीं, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ उनके रिश्ते में भी खटास बताई जा रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित और विराट के वनडे करियर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, जबकि दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.  कहा जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में नहीं देखता. हालांकि, दोनों ने अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है. रोहित ने चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है, जबकि विराट ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ट्रेनिंग के दौरान नहीं हुई गंभीर और विराट की बात, बल्ला उठाए बगल से निकल गए



Source link