कलेक्टर ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया: कृषक सुविधा केंद्र से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए – Mandsaur News

कलेक्टर ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया:  कृषक सुविधा केंद्र से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए – Mandsaur News


मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग और जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने ग्राम कोलवा, लील्दा एवं पाड़लिया मारू में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

.

इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सरोवर निर्माण, पौधारोपण, वाटरशेड कार्य, डैम एवं गौशाला संचालन की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पीएम आवास से बदला हितग्राही का जीवन

ग्राम कोलवा में कलेक्टर ने हितग्राही रमेश सूर्यवंशी के प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। रमेश ने बताया कि नए आवास मिलने से उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है और उनकी बेटी की शादी भी इसी घर में संपन्न हुई। कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए आवास निर्माण की गुणवत्ता की प्रशंसा की।

मनरेगा और वाटरशेड कार्यों की सराहना

ग्राम कोलवा में मनरेगा के तहत नंदन फलोद्यान में सीताफल के पौधे लगाए गए हैं। वहीं वाटरशेड विकास परियोजना के अंतर्गत वृक्षारोपण और कंटूर निर्माण कार्य किए गए हैं। कलेक्टर ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कंटूर निर्माण से सिंचाई की सुविधा बढ़ी है, जिससे किसान अब दो की जगह चार फसलें ले पा रहे हैं। साथ ही इससे भूजल स्तर भी बढ़ा है।

गौशाला में 140 गायों की देखभाल

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने श्री श्याम कुटिया गौशाला का भी दौरा किया, जहाँ 140 गौवंश की देखभाल की जा रही है। उन्होंने ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि गौशाला को मिलने वाली राशि समय पर जारी की जाए तथा पशुपालन विभाग के डॉक्टर नियमित रूप से पशुओं की जांच और उपचार सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने गोबर खाद संग्रहण स्थल का भी निरीक्षण किया।

कृषक सुविधा केंद्र से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश

ग्राम कोलवा में निर्मित कृषक सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इस केंद्र से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें कम दर पर कृषि उपकरण उपलब्ध हो सकें।



Source link