अशोकनगर में कल 7 घंटे लाइट बंद: केबल क्षमता बढ़ाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा कार्य – Ashoknagar News

अशोकनगर में कल 7 घंटे लाइट बंद:  केबल क्षमता बढ़ाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा कार्य – Ashoknagar News



अशोकनगर में 4 दिसंबर यानी कल बिजली कटौती होगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेन्द्र से संबंधित फीडरों पर केबल क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफर का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत होगा।

.

इस कार्य के कारण अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले मेन बाजार फीडर से संबंधित स्थानीय क्षेत्रों में लाइट की सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रघुवंशी फर्नीचर वाली गली और गुरुद्वारा के आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।

कंपनी के सहायक प्रबंधक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती का समय आवश्यकतानुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है।



Source link